Thursday, March 26, 2020

कोरोना पीड़ितों की मदद को आगे आये नानपारा व्यवसायी

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। नगर की गुड-गुड डेरी और काका जी द बेकरी शाप के अभिलाष श्रीवास्तव और मनोज टेकड़ीवाल ने कोरोना वायरस के बचाव और उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रूपये राहत राशि भेजने की घोषणा की वही प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ बहराइच के जिला प्रवक्ता अनवारूल रहमान खान ने बताया कि जिले के सभी शिक्षा मित्रों ने एक दिन का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना के लिए देने की घोषणा की है उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 30 हजार शिक्षा मित्र तैनात है जो लगभग 10 लाख रूपया मुख्यमंत्री राहत कोष को देंगे।

No comments:

Post a Comment