कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवल, बहराइच (उ0प्र0)। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई वह हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन गर्ग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पर बाहर से आ रहे भूखे राहगीरों को भोजन कराया पूरे विश्व में फैले कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए देश के कोने-कोने से लोग अपने घरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। जो कई दिनों से भूखे प्यासे पैदल चल रहे हैं जिसमें छोटे-छोटे बच्चों और औरतों का भूख से बुरा हाल हो रहा है उन्हें रास्ते में कुछ खाने पीने का कोई सामान लॉकडाउन की वजह से नहीं मिल रहा है। और वह भूखे पेट घर की ओर जाने को मजबूर है। हालाकि सरकार पूरी कोशिश कर रही है। कि कोई भूखा ना रहे जो जहां है वो वही सुरक्षित रहे और अपने स्थान पर रहे परंतु फिर भी कुछ लोग भूखे पैदल चल रहे ऐसे में तमाम समाजसेवी भूखों को भोजन करने का काम कर रही है उसी कड़ी में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन गर्ग ने अपने साथियों के साथ भोजन व बिस्कुट के पैकेट वितरित किए उनके साथ में जरवल चौकी प्रभारी अभय सिंह, प्रमोद कसौंधन, रौनक गुप्ता आदि लोग रहे।


No comments:
Post a Comment