ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास से बाहर कुछ दूर जंगल के निकट ओड़ाझार प्राचीन शिवमंदिर है जहाँ हर बर्ष होली के बाद चैत माह अमावस्या को बीते बर्षो से विशाल मेला लगता चला आ रहा बड़ी संख्या में दुकाने लगा करती थी दूर दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना को लेकर भगवान शिव से मन्नते मांगने आते थे सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती थी माता का जागरण व भजन मंडली सांस्क्रतिक कार्यक्रम सहित धमार की टीमें अन्य क्षेत्रों से आती थी लेकिन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश मे तवाही मची है जिससे कई लोग इसकी चपेट में आ चुके है जिससे चलते जनपद को लॉकडाउन कर दिया लोग घरों में कैद हो गए मंगलवार को सुबह ओड़ाझार शिवमन्दिर के द्वार पर कमेटी के लोगो ने टाला डालकर भगवान शिव को मंदिर में कैद कर दिया पूजा पर प्रितिबन्ध लगा दिया मन्दिर पर एक दो पहुचे श्रद्धालुओं ने बाहर से ही पूजा अर्चना कर घर वापसी कर ली धार्मिक स्थल पर कोई भीड़ भाड़ जमा नही हो सकी न ही कोई दुकान लगाई गई,बर्षो से हजारो की संख्या में ओड़ाझार शिवमन्दिर पर लोगो का आवागमन होता था इस बार अमावस्या को मंदिर परिसर सून शान पड़ा है केवल दो साधू मैजूद है शासन प्रशासन के आदेशानुसार यह सब किया जिससे स्थल पर भीड़ भाड़ न हो सके।
महंत बाबा संध्या पुरी ने बताया कि मंदिर गेट पर ताला लगा दिया जिससे भीड़ भाड़ जमा न हो धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना दे दी गई थी कि मंदिर पर भीड़ न लगाएं ताले लगा दिये गए है जानकारी होने पर श्रद्धालु नही पहुच रहे सब सून शान है।
महंत बाबा संध्या पुरी


No comments:
Post a Comment