Monday, March 16, 2020

नवागत कोतवाल ओमप्रकाश चौहान ने ग्रहण किया कार्यभार

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। रविवार को ओम प्रकाश चौहान ने नानपारा कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। आपको बता दे कि वह पूर्व में क्षेत्राधिकारी महसी के कार्यालय में तैनात थे। नानपारा में सेवारत कोतवाल संन्तोष कुमार सिंह, रूपईडीहा थाना प्रभारी मनीष कुमार पाण्डेय को पुलिस लाइन और थाना प्रभारी सुजौली राम जी यादव को डी0सी0आर0बी0 कार्यालय बहराइच स्थानानतरित किया गया है। रविवार को ही कोतवाली नानपारा परिसर में क्षेत्राधिकारी अरूण चन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में तीनो कर्मियों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें लोगो ने पूर्व कोतवाल सन्तोष कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहीद उर्फ राजू, भाजपा नगर अध्यक्ष, अजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अब्दुल वहीद, सभासद समीउल्लाह खां उर्फ शोएब, अभय मदेशिया, शफीक कुरैशी सहित दर्जनों लोगो ने समारोह को सम्बोधित करके सन्तोष कुमार सिंह के कार्य करने की प्रशन्सा की। इस मौके पर भारी संख्या में ग्राम प्रधान और गणमान्य नागारिक मौजूद थेे।

No comments:

Post a Comment