ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी / पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया है अब तक उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या तीस तक पहुंच चुकी है पीलीभीत कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जहां योगी सरकार ने सोलह जिलों को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया है, वहीं पीलीभीत जिले में कोरोना पॉजिटिव का पहला मरीज मिला है जिलाधिकारी बैभव श्रीवास्तव ने कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की है अभी कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव महिला सऊदी अरब से उमरा कर लौटी थी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है आनन-फानन में विभाग संक्रमित महिला के परिजनों और उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कराने में जुट गया है इससे पहले जनता कर्फ्यू को अपार समर्थन मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम को यूपी के पंद्रह जिलों में लॉकडाउन घोषित किया था इसके बाद इस लिस्ट में पीलीभीत जिले को भी शामिल किया गया था अब कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने पर पूरा जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और इलाके को सेनेटाइज करने में जुट गया है इससे पहले लखीमपुर खीरी के एक शख्स में भी कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी,उसी समय से उसका इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है जनपद पीलीभीत को लॉकडाउन घोषित करने की सूचना मिलते ही प्रसाशन ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है जनपद के क्षेत्रों में सुबह से लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था जैसे ही पुलिस प्रशासन को इसकी भनक लगी उन्होंने पहुंचकर दुकानों को बंद करा दिया।

No comments:
Post a Comment