Tuesday, March 31, 2020

खाद्यान वितरण में सोशल डिस्टेंस का रक्खे पूरा ख्याल

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत कल होने वाले राशन वितरण को लेकर आज विकास खण्ड पयागपुर के नूरपुर राशन विक्रेता गुड़िया के यहाँ पहुँच कर कल की तैयारी का पूरा जायजा एसडीएम पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा लिया गया उन्होंने बताया जिनके पास राशन कार्ड हैं और जिनके राशन कार्ड ई-पास मशीन में दर्ज हैं उन्हें खाद्यान्न दिया जाएगा साथ ही इन राशन कार्ड धारकों में से समस्त अंतोदय कार्ड धारक , पात्र गृहस्थी कार्ड में सम्मिलित मनरेगा कार्ड धारक , श्रम विभाग के निर्माण श्रमिक, नगर विकास विभाग में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों को निशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। सर्वप्रथम कल अंत्योदय कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा इसके मध्य नजर राशन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए किया जाएगा। वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment