Monday, March 16, 2020

धूमधाम से मनाया गया उपजा का होली मिलन समारोह

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के मोहल्ला रायपुरराजा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। इस अवसर पर पत्रकार साथी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का टीका लगाकर गले मिले और होली की बधाई दी। कार्यक्रम में सदस्यों को परिचय पत्र का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन के महामंत्री संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व दूरियां समाप्त कर लोगों को आपस में सद्भाव बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह गले मिलने का ही नहीं दिल मिलाने का पर्व है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र कुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष कृष्णानन्द पाण्डेय ‘सिप्पी’, संतोष मिश्रा, सतीश अग्रवाल, मोहित सोनी, जिला महामंत्री महेश कुमार गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव 'सोनू', नानपारा तहसील अध्यक्ष जयदीश श्रीवास्तव, ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, कैसरगंज तहसील अध्यक्ष रमन शुक्ला, पयागपुर तहसील अध्यक्ष श्याम सुन्दर श्रीवास्तव, मिहींपुरवा तहसील अध्यक्ष डा. अनिल कुशवाहा, केके मिश्रा, बृजेश कश्यप, गोपीनाथ मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, मुकेश जायसवाल, पंकज मिश्रा, पवन कुमार गुप्ता, अमित पाठक, जगदम्बा सिंह, डा. विकास, दयाशंकर शुक्ल, नयन जायसवाल, पवन सिंह, प्रमोद शुक्ला, मनीष कुमार सिंह (मिहींपुरवा), मनोज तिवारी, रजनीश त्रिवेदी, रवि कुमार मिश्रा, राजकुमार शर्मा, रामकृपाल यादव, मनीष कश्यप, अमन शर्मा, रामानन्द मिश्रा, शशिकान्त श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment