सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। विद्युत खम्भा आने वाली दुर्घटना को दे रहा दावत। क्या सम्बंधित विभाग जानकर भी अनजान है इस टूटे हुए बिजली के खंभे से ? क्या किसी अप्रिय घटना के बाद ही ठीक होगा यह खम्भा ? जी हाँ नानपारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजली का गिरा हुआ यह खम्भा किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है, विभाग सब जानते हुए मौन है। लखनऊ रूपईडीहा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर नानपारा और रुपईडीहा के बीच बेचईपुरवा गांव के पास सड़क किनारे 10-15 दिनों से एक बिजली का खम्भा टूटा पड़ा है जिससे आने-जाने वाले वाहन व राहगीर बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों से बातचीत करने से पता चला कि 10-15 दिन पहले रात में कोई भारी वाहन खम्भे पर ठोकर मार कर चला गया था तभी से खम्भा टूटा पड़ा है जिसका काफी हिस्सा व खंभे से लगा हुआ तार रोड पर निकला हुआ है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना है। एसडीओ बिजली शिवम नायक का कहना है की घटना संज्ञान में नहीं है जांच कराकर कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment