Tuesday, March 31, 2020

बाहर से अय्य लोगों को वितरित किया गया मास्क, टीम गठित

असगर अली (NNI Coverage राज्य क्षेत्राधिकारी UP)
उत्तरप्रदेश/पीलीभीत। 100 से अधिक बाहर से आए लोगों को गांव टान्डा छत्रपति पूरनपुर पीलीभीत मे मास्क वितरण किया गया मुस्लिम धर्म गुरू मुफ्ती साजिद हसनी कादरी व ग्राम प्रधान रतन लाल ने  गांव के लोगों को जागरूक किया सैकड़ों लोगों को मास्क वितरण किए। कोरोना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। कोरोना से बचाव को लेकर प्रधान के नेतृत्व में एक दर्जन लोगों की टीम गठित की गई है। गांव सहित आसपास क्षेत्र से लोगों के आने पर यहां पूछताछ के बाद ही गांव में घुसने दिया जाता है।
कोरोना को लेकर पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। इस महामारी से लोग काफी दहशत में हैं। मजदूरी करने बाहर गए ग्रामीण काम-धंधा ना होने से घरों को वापस लौट रहे हैं। अन्य प्रदेशों से वापस आने पर गांव के अन्य लोग इस पर एतराज जता रहे हैं। इसको लेकर कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव टान्डा छत्रपति पूरनपुर पीलीभीत में रतन लाल प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों की एक टीम गठित की गई है। इस टीम में गांव के ही नीरज कुमार शिव कुमार राम गोपाल सहित कई लोग मुख्य मार्गों पर पहरेदारी कर रहे हैं। गांव सहित बाहर से आने वाले लोगों से जानकारी करने के बाद गांव में घुसने दिया जाता है। बीती दोपहर दिल्ली उत्तराखंड आदि इलाकों से कुछ लोग मजदूरी कर गांव वापस लौटे। गांव के मुख्य चैराहे पर मौजूद पहरेदारी कर रहे । इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी गई। ग्राम प्रधान व टीम के लोग गांव में घूमकर भीड़ इकट्टी न होने पर भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।भगवन्ता पुर टान्डा छत्रपति गौटिय व पूरनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में मुस्लिम धर्म मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने मास्क वितरण करते हुये कहा कि मास्क व सैनीटराइज का प्रयोग करें शासन प्रशासन का खुल कर सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment