सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत विकास खण्ड बलहा में शुक्रवार को जिला स्तरीय तिलहन गोष्ठी का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि अरविंद चौधरी जिला पंचायत सदस्य,अध्यक्षता जयकुमार सरोज उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नानपारा, संचालन सहायक प्रसार अधिकारी रवींद्र गुप्ता ने किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ एस पी सिंह ने तिलहन की खेती के बारे में बीज उपचार,मृदा जांच, बुवाई के समय जांच के बाद खाद उर्वरक की मात्रा, बीज की उन्नति शील प्रजाति सिचाई आदि के बारे में विस्तार से बताया ,कृषि वैज्ञानिक बहराइच डॉ विनोद कुमार गुप्ता द्वारा किसानों की आय बढ़ाने एवं अन्य तकनीक की जानकारी दी। मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रगतिशील किसानों से कहा आज जो बातें गोष्ठी में बताई गई है। अपने गांव में जाकर सभी को योजनाओ के बारे में बताना है। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसान उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment