अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर सूबेदार मिश्र, महामंत्री पद पर चन्द्रवीर सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर किशोरी लाल चैधरी विजयी घोषित किये गये। एल्डर्स कमेटी की देखरेख में सम्पन्न चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता सूबेदार मिश्र को 398 मत, महामंत्री पद पर चन्द्रवीर सिहं को 434 मत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मायाराम आजाद को 389 मत, मध्य उपाध्यक्ष पद पर नसरीन बेगम को 532, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार द्विवेदी को 794, कोषाध्यक्ष पद पर किशोरी लाल चैधरी को 647 मत, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर अनिल कुमार मिश्र को 549 मिले। संघ की चुनाव प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष अवधेश रमन प्रताप सिंह, सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल, शिवनाथ सिंह व शोभा चैधरी तथा उनके सहयोगी सुधीर गौड़, फारूक अहमद खां, बशारत उल्ला खां आदि ने सम्पन्न करायी।

No comments:
Post a Comment