Monday, March 9, 2020

आवासीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। भानीरामका अतिथि गृह के सभागार में  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चल रहे तीन दिवसीय आवासीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण के अन्तिम चरण में जिला स्तरीय लोकसंस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बहराइच सदर विधायिका श्री मती अनुपमा जायसवाल व विशिष्ट अतिथि जिला कार्य समिति सदस्य प्रभा सोनी  रही।
कार्यक्रम की शुरुआत युग पुरूष स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर मार्ल्यापण व द्विवप्रज्जवलन के साथ हुआ। सौम्या बाजपेयी ने सरस्वती वंदना और लवकुश कुमार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, देश गीत, लोकगीत, अशिक्षा एक अभिशाप, स्वछता ,देश गीत नृत्य, अन्य विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मीनु शुक्ला की टीम ने देश रंगिला पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्री मती जायसवाल ने कहा कि तलवारो की धार पर इतिहास हमेसा बनता है जिस ओर जवानी चलती है उस और जबाना चलता है आगे कहा कि इस हाल मे पूरे जबाने को चलाने कि शक्ति इस हाल में मौजूद है , हमे ये करना होगा जहां पर हमने जन्मलिया उस जगह के नक्शे को बनलने के लिए हमे कुछ जरूर करना चाहिए। हमे राष्ट्र को योगदान देना चाहिए, कहते है कि नेहरू युवा केन्द्र जमीन स्तर पर कार्य करने वाली बहुत बड़ी संस्था है आप इससे अधिक से अधिक युवाओ को जोड़े।
जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह ने पंक्तियों के माध्यम से कहा  वोमेन है कमजोर नही शक्ति का नाम ही नारी है  जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है। कहा कल यानी 8 मार्च को  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है नारी आज किसी से कमजोर नही है आज हर क्षेत्र में नारी आगे है। इस मौके पर भाजपा नगर मंत्री अमित श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव नगर महामंत्री, विकास जायसवाल नगर उपाध्यक्ष , पिरामल फाउंडेशन गांधी फेलो आदर्श पाण्डेय,नेहरू युवा केन्द्र के वरिष्ठ लेखाकार इंद्रसेन चौधरी, प्रशिक्षक दिवाकर श्रीवास्तव, गौतम वर्मा, आदर्श मिश्रा  स्वयं सेवक सुन्दर लाल अवस्थी, मुकेश, मीनु शुक्ला, असरा फात्मा , शुभम वर्मा, हिमांशु तिवारी के साथ प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment