सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने वाहिनी की सभी सीमा चौकियों में नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। वाहिनी के कार्य क्षेत्र अगैय्या मे स्वयं कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार मौजूद रहे । उन्होंने बताया की नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम वर्ष 2019-20 की शुरुआत सितंबर 2019 में हुई थी। इसके तहत सितंबर और अक्टूबर माह में क्रिकेट,फुटबाल ,वालीबाल तथा कबड्डी प्रतियोगिताएं कराई गई तथा पुरस्कार वितरण 11 नवंबर को वाहिनी में कराया गया। इसी के क्रम में 17 दिसंबर 2019 को हाजी मोहम्मद यूसुफ इंटर कॉलेज बाबागंज में सीमा क्षेत्र के जरूरतमंद किसानों को बीज तथा खेती संबंधी उपकरण स्प्रे मशीन आदि का वितरण किया गया था। उसी क्रम में आज का ये कार्यक्रम कराया जा रहा है। कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। जिससे कि सीमा क्षेत्र के लोग स्वच्छता के महत्व को समझ सके और अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाएं जिससे कि वह गंदगी के माध्यम से फैलती बीमारियों से स्वयं को बचा सकें। उसके बाद शैलेष कुमार ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व बताए तथा आजकल फैल रहे भयावाह क्रोना वायरस सम्बन्धी सावधानियों के बारे मे भी बताया तथा बताई गई बातों को दैनिक जीवन मे अमल करने की अपील की। इस कार्यक्रम के तहत बाबागंज व रूपईडीहा में सहायक कमांडेंट जगजीत बहादुर जगुआर ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।वाहिनी की सीमा चौकी संथालिया में निरीक्षक बिपेंद्र कुमार व सीमा चौकी कोदिया में सहायक कमांडेंट लालजी करवा व निरीक्षक रमेश कुमार ग्वाल ने सीमा क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि इस स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत सभी सीमा चौकियों के कार्यक्षेत्र में 10*15 की बड़ी-बड़ी होल्डिंग पर स्वच्छता संबंधी महत्व अंकित कर उसे लगाया गया है। जिससे कि लोगों में स्वच्छता की भावना उत्पन्न हो। कार्यक्रम का संचालन सहायक उपनिरीक्षक इमरान अंसारी ने किया। इस कार्यक्रम में निरीक्षक अजय कुमार, रंजीत कुमार ,अनुज कुमार पाठक, उ. नि. संदीप कुमार, स. उ. नि.महेंद्र कुमार, प्राचार्य शिवपूजन सिंह, हाजी मोहम्मद अनवर, डा. सिद्दीकी व वाहिनी के जवानों सहित सभी सीमा क्षेत्र में कराए गए कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment