Tuesday, March 31, 2020

बैठक कर लॉक डाउन के पालन पर निर्देश, क्वारेंटाइन होम के दौरे

सुजीत कुमार सिंह (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
अयोध्या मण्डल/अम्बेडकरनगर, उ0प्र0। कोरोना वायरस #COVID19 के दृष्टिगत जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा किछौछा दरगाह के इन्तज़ामिया कमेटी के सदस्यों के साथ  बैठक की गई।
कोरोना वायरस #COVID19 की रोकथाम के दृष्टिगत जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा के0बी0सी0 पब्लिक स्कूल अलीगंज, देव इन्द्रावती पी0जी0 कॉलेज कटेहरी एवं एकलव्य स्टेडियम में क्वारन्टीन बन्दोबस्त का निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय आलोक प्रियदर्शी द्वारा कोरोना वायरस व लॉकडाउन के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के साथ मीटिंग कर शासन के आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया व सख्ती से अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment