कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच उ0प्र0)। शासन के निर्देशानुसार थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ विभिन्न टुकड़ियों सहित लगातार पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्र में शांति बहाली व्यवस्था सुधार के क्रम में लाउडस्पीकर के माध्यम से जानकारियां दे रहे हैं। थाना प्रभारी कैसरगंज संजय कुमार सिंह कैसरगंज मुख्य बाजार वाह निकटतम थाना सीमा से लगे गांव गोड़हिया, बदरौली, कसेहरी, कडसर देवलखा, कुडोनी, गढ़ी, कन्दैला, मरौठी, सोहरास, पवही नत्थनपुर, कोनारी आदि में जा जाकर देवेंद्र माध्यमों से जनता के बीच शांति व सामान्य से कायम कर खाद्य चिकित्सा व आवश्यक वस्तुओं हेतु परेशान ना होने की अपील कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि शासन की मंशा के क्रम में विभिन्न अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रत्येक क्षेत्र में विशेष समय अंतराल पर क्रमिक रूप से खाद्य वस्तुओं व दवाएं दुकानें खुलेगी, जिस पर किसी प्रकार की भीड़ ना उत्पन्न कर लोग एक दूसरे के संपर्क में ना आते हुए, सावधानीपूर्वक अपनी जरूरत के सामानों को निश्चित रेट पर खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार अधिक मूल्य पर सामान बिक्री करता है तो उसकी शिकायत भी संबंधित नंबरो पर करें। कालाबाजारी की दशा में या किसी तरीके की अव्यवस्था की दशा में शासन व प्रशासन को तत्काल सूचित करें।
थाना प्रभारी ने अपील करते हुए कहा कि भीड़ -भाड़ जगहों पर जाने से बचे, मास्क का प्रयोग करें एवं बार-बार साबुन से हाथ धोएं, जुखाम,खाँसी या तेज बुखार वाले से कम से कम 2 से 3 मीटर की दूरी बरते तथा मास्क का प्रयोग करें एवं शीघ्र डॉक्टर से परामर्श लेने का सलाह दें, जुखाम, खाँसी, या तेज बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, प्रत्येक दिन साबुन से अच्छे तरीका से स्नान करें तथा साफ कपड़ा पहने तथा घर के सभी सदस्यों को ऐसा करने के लिय परामर्श दें तथा कराएं, बिना हाथ धोय, हाथ यानी उंगली को मुह के अंदर न डालें, बाहर के कोई भी पके सामग्री को खाने से बचे, साग, सब्जी को सही ढंग से धोने के बाद ही प्रयोग करें। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह सिर्फ सावधानियां है, जिससे बचा जा सकता है। उपरोक्त लक्षण मिलने पर शीघ्र शिक्षित डॉक्टर से संपर्क करें। किसी प्रकार की लापरवाही बिल्कुन न करें।

No comments:
Post a Comment