Wednesday, March 11, 2020

किशोरियों को दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर(बहराईच) उ0प्र0। विकासखण्ड पयागपुर अंतर्गत ग्राम सभा ऐलो में नीति आयोग व महिला एवं बालविकास विभाग के संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें पिरामल फाउंडेशन के अरविंद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर एवं किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले निरंतर शारीरिक एवं मानसिक के बारे में महिलाओं एवं किशोरियों से विस्तृत चर्चा की उन्होंने बताया कि किशोरावस्था के दौरान बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य की जरूरत बढ़ जाती है। इसको लेकर सरकार ने किशोर एवं किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना की शुरूआत की है। इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, किशोरों में व्यसन, मासिक चक्र की पूर्ण जानकारी, एनीमिया के लक्षण व बचाव की जानकारी, खान-पान, संतुलन आहार के बारे में परस्पर चर्चा के माध्यम से जानकारी दी जाती है। विद्यालयों में प्रत्येक सोमवार को तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रत्येक गुरुवार को वितरण की जाने वाली आयरन की गोलियां दी जाती हैं। यह कार्यक्रम किशोरों के स्वास्थ्य मिशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं किशोरियों को साप्ताहिक आयरन की गोली का सेवन करने की अपील की व एएनएम ने किशोरावस्था में हो रहे मानसिक एवं शारीरिक बदलाव के बारे में बताया। 10 से 19 वर्ष की किशोरावस्था में शारीरिक मानसिक के साथ सामाजिक बदलाव होते हैं। जिनसे न घबराते हुए पौष्टिक व संतुलित भोजन लेने की भी बात कही। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा त्रिपाठी, मृणालिनी शुक्ला, आशा कार्यकर्ता मंजू सिंह, पिंकी शुक्ला, एएनएम रीता चौधरी, शिक्षक रवि प्रताप सिंह, विनय सिंह, पंकज शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी, अनुभव शुक्ल सहित तमाम महिलाएं व किशोर किशोरियां उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment