Tuesday, March 31, 2020

चोरो ने सराफा दुकानों में सेंध मारने की कोशिश की

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। देश में चल रहे इक्कीस दिवसीय लॉक डाऊन के चलते सभी दुकाने बन्द रहती है इसी बीच उसका फायदा उठाते हुए जनपद बहराईच अन्तर्गत थाना क्षेत्र पयागपुर में सोमवार देर रात को चोरों ने 2 दुकानों में सेंधमारने की कोशिश की। चोर दुकान के ताले तोड़ने में तो कामयाब हुए लेकिन कोई सामान चुरा नहीं ले जा सके। घटना पयागपुर के भूपगंज बाजार की गश्त पर निकले चौकी इन्चार्ज उप निरीक्षक जनार्दन राम व आरक्षी सिद्धार्थ की आहट पाकर चोर भाग निकले उन्होंने बताया ब्यवसायी पंकज कसेरा की दुकान का शटर तोड़ने की व चुन्नी लाल सोनी की दुकान के ताले तोड़े की कोशिश की जा रही थी पुलिस की आहट पाकर चोर भागने में सफल रहें दुकान के ताले तो तोड़े गए लेकिन सामान चोरी नहीं किया जा सका समाचार लिखे जाने तक दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment