Monday, March 16, 2020

चित्रांश समाज की ओर से आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
उत्तरप्रदेश/बहराइच (नानपारा)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के नानपारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत चित्रांश समाज की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रविवार शाम नगर नानपारा के महर्षि कश्यप हिंदू संस्कृत पाठशाला में स्थानीय चित्रांश समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पंडित प्रेम मिश्रा द्वारा संवत 2077 के अध्याय एवं राशिफल सुनाए गए। मौजूद सभी लोगों को आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए होली पर्व और रंगों के महत्व पर जानकारी दी और बताया कि इस रंग से हमारे जीवन की शोभा बढ़ती है तथा तमाम बीमारियों से दूर रहा जा सकता है, इसके अलावा भीषण गर्मी से भी निपटने के लिए शरीर को क्षमता प्राप्त होती है। कार्यक्रम को अनुराग श्रीवास्तव, ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव आदि लोगों ने भी संबोधित किया। भारतीय परंपरा को अपनाते हुये सभी ने अपने बड़ों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी और जीवन में अग्रसर रहने की कामना की।

No comments:

Post a Comment