Saturday, March 21, 2020

उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रम संपन्न

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता) कैसरगंज/बहराइच (उ0प्र0)। उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव व संचालन अजय कुमार श्रीवास्तव में किया कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के उपरांत किया गया जिसमें बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम पेश किए गए सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत, देश भक्ति गीत, बाल विवाह, छुआछूत, अंधविश्वास और पर्यावरण संरक्षण पर एकांकी प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया कार्यक्रम के अंत में बच्चों के उत्साहवर्धन है पुरस्कार वितरण किया गया कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मुबारक अली, सहायक शिक्षिका समीना रहमान, अनुपम चौहान, अफरोज आलम ,ममता देवी, माधव राज,हसनैन कमाल, सुरेश कुमार, उमेश कुमार पांडे, हरिशंकर पांडे शैलजा भारती, हसनैन कमाल ,रुपेश सोनी ,शिवा पांडे, राजू ,मनोज आदि सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment