Tuesday, March 31, 2020

लॉक डाउन के बावजूद नही मान रहे लोग, विद्यालय बना कोरोनटाइन भवन

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट) 
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। कोरोनावायरस को लेकर लॉक डाउन कर दिया गया है फिर भी बाहर से आने वाले  लोग मान नहीं रहे हैं  वह लोग अपने गांव के लिए निकल पड़े हैं जिनके ठहरने के लिए गांव के लोगो से अलग रखने के लिए जमुनियां खासपुर आसपुर के विद्यालयों में कोरोना टाइन  भवन बनाया गया है  जिससे कि उन लोगों को वहीं पर कुछ दिन के लिए ठहराने की व्यवस्था की गई है तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी राजपाल कुछ दिन पूर्व गांव से हरियाणा मजदूरी करने गया था कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन में वह मंगलवार को अपने गांव खासपुर पहुच रहा गया  तभी संबंधित अधिकारियों को भनक लगते ही उसे खासपुर विद्यालय में बने कोरोन टाईन भवन में रोक दिया गया है उसकी जांच कराई जाएगी रिपोर्ट आने तक वही रहना पड़ेगा आसपुर गांव में बाहर से आये लगभग एक दर्जन मजदूरो के घर हल्का लेखपाल ने पुलिस के साथ उनके घर घर जाकर चस्पा किया चौदह दिन के लिए उनको कोरोन टाईन भवन में रहने के लिए कहा है। लेखपाल झम्मन लाल ने बताया कि हरियाणा से मजदूरी कर घर वापस लौटे व्यक्ति के लिए कोरोन टाईन भवन में रोक दिया गया है।
नोट-जमुनियां बाजार विद्यालय में बना कोरोनटाईन भवन

No comments:

Post a Comment