Saturday, March 21, 2020

तेईस मार्च से चलेगी ट्रेन, रवि गुप्ता ने लोगों को खिलाई मिठाई

मुन्ना खान / इकरार (NNI Coverage संवाददाता)
पलिया कलां / खीरी, उ0प्र0। रेल विभाग ने आदेश जारी किया है कि 23 मार्च से पुनः मैलानी पलिया से नानपारा रेल संचालन प्रारंभ होगा। इसी खुशी में व्यापारी नेता रवि गुप्ता अपने साथियों के साथ स्टेशन पर पहुंचे और वहां मौजूद सभी लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
रवि गुप्ता जो कि रेल संचालन बंद न हो इसके लिए तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ आगे आ कर इस बावत कई जगह ज्ञापन देकर अपनी तरफ से जी तोड़ मेहनत करके रेल संचालन बन्द न हो इसके लिए लगातार प्रयासरत रहे। रेल संचालन 23 मार्च से शुरूहोने का आदेश आने के बाद रवि गुप्ता तमाम् लोगों के साथ पलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे और सभी ने इस खुशी में शामिल हो कर स्टेशन पर पहुंचकर सबसे खुशी बांटी और मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग स्टेशन पर मौजूद रहे जिनमें प्रमुख विजय बाजपेई एडवोकेट , सविता तिवारी जी, ममता जायसवाल आरती वर्मा, तनुजा सिंह ,आकाश गुप्ता कमलनाग, वासु नाग, अभिषेक जायसवाल ,उत्तम नाग वं रेलवे के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment