कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/बहराइच, उ0प्र0। वि0 ख0अंतर्गत थाना कैसरगंज के ग्राम सभा मंझारा तौकली के लोनियन पुरवा में आज बाद दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा मंझारा तौकली के लोनियन पुरवा में आज बाद दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें जगत नरायन पुत्र पाटन, ननकू पुत्र लक्ष्मी नरायन, लालमन पुत्र दुलारे,राम सरन पुत्र पाटन, राजू पुत्र जगत नरायन के मकान जलकर राख हो गए। जिसमें लालमन पुत्र दुलारे के यहाँ 4 मई को लड़के की शादी थी। उनका 20,000 रू0 नगद भी जल गया। अचानक आग लगने से किसी ने कोई भी सामान नही निकाल पाया। किसी जान हानि की सूचना नही है।


No comments:
Post a Comment