Tuesday, March 31, 2020

लॉक डाउन का नही हो रहा पालन, लोग टोलियों में इकट्ठा हो रहे

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। जहां एक ओर प्रधानमंत्री जी की तरफ से हिदायत दी जा रही है कि आप अपने घरों में रहे तभी सुरक्षित रह सकते है लेकिन नानपारा नगरवासी सड़को व मोहल्लो में टोली बनाकर बात करने से बाज नही आ रहे है। नानपारा नगर के इमामगंज चौराहे पर मंगलवार की दोपहर एसपी ग्रामीण रविंद्र सिंह ने पहुंचकर लॉकडाउन का जायजा लिया और बे जरूरत घूम रहे लोगों से उठक बैठक करवाकर बाहर न निकलने की हिदायत दी। दर्जनों लोगों के आते जाते  दोपहिया और चार पहिया वाहनों को भी चेक किया उनके साथ कोतवाल नानपारा ओम प्रकाश चौहान सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment