Tuesday, March 24, 2020

जमुनियां में नही लगेगा ओड़ाझार शिवमंदिर पर मेला

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील क्षेत्र के गांव जमुनिया खास बहुत पुराने समय से प्राचीन शिव मंदिर ओड़ाझार पर प्रतिवर्ष चैत अमावस्या पर विशाल मेला लगता चला आ रहा था इस मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भाड़ एकत्रित हुआ करती थी गैर जनपद से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना को लेकर मेले में शिरकत करने आते थे इस बार पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण ने देश को हिला कर रख दिया इसको लेकर प्राचीन शिव मंदिर ओड़ाझार पर चैट अमावस्या पर इस माह अमावस्या के दिन मेले के आयोजन पर शासनादेश के आदेशानुसार प्रशासन ने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है इस दिन पर कोई भी व्यक्ति महिला एवं पुरुष धार्मिक स्थल पर भीड़-भाड़ नहीं लगाएंगे,होली के बाद चैत अमावस्या के दिन दशको पुरानी परंपरागत मेला लगता चला आ रहा है ये पहली बार मेले पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष नत्थूलाल मौर्य ने बताया कि जनपद में शासन प्रशासन के आदेशानुसार इस वर्ष मेले पर प्रतिबंध लगा दिया गया है किसी तरह की भीड़-भाड़ नहीं की जाएगी आस्था से जुड़े श्रद्धालु एक एक की संख्या में प्रसाद चढ़ा सकते हैं। कलीनगर एसडीएम रामदास ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर मेले पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है किसी तरह की भीड़ भाड़ नहीं की जाएगी।

प्राचीन शिव मंदिर ओड़ाझार का फोटो।

No comments:

Post a Comment