Tuesday, March 31, 2020

कोरोना वायरस के चलते मां काली मंदिर में रहा सन्नाटा, श्रद्धालु नहीं

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल कस्बा के  ग्राम बीबीपुर  बीबीपुर रोड  पर स्थित मां काली देवी  मंदिर मे मंगलवार को नवरात्रि की सप्तमी को स्वरूप मां कालरात्रि होने पर नहीं दिखे कोई श्रद्धालु कोरोना वायरस के चलते सभी लोग अपने अपने घरों में पूजा-अर्चना कर अपने देश के लोगों को निरोगी रखने की कामना की। सुबह से ही घरों में घंटे, घडियाल, शंख, आदि की गूंज से वातावरण गुंजायमान हो जाता हैं। जयकारा लगाते हुए भक्तों ने मातारानी से कोरोना महामारी का खात्मा करने की लोग प्रार्थना करते हैं।नवरात्र के सातवें दिन भोर से ही पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया। कोई दीपदान करता दिखा, तो किसी ने मां को लाल चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते दिखे।

No comments:

Post a Comment