सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा भारतीय जीवन बीमा निगम नानपारा लॉकडाउन के बाद लगातार बंद होने से बीमा धारक अपने प्रीमियम को जमा नहीं कर पा रहे हैं। बाहर मौजूद एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने बताया अगर प्रीमियम जमा करना है तो ऑनलाइन जमा कीजिए। अब सवाल यह उठता है कि जो बिना लिखे पढ़े बीमा धारक हैं वह ऑनलाइन प्रीमियम किस प्रकार जमा करेंगे। अगर समय से प्रीमियम जमा नहीं हुई तो बीमा धारक को लेट पेमेंट देना पड़ेगा इसका जिम्मेदार कौन होगा। एलआईसी में किसी के न होने की वजह से शाखा प्रबंधक से फ़ोन द्वारा बात करने की कोशिश की गई मगर बात न हो सकी।

No comments:
Post a Comment