सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। भारत-नेपाल सीमा चेक पोस्ट रूपईडीहा पर स्थापित नोवल कोरोना संक्रमण चिकित्सा शिविर का एसएसबी के डीआईजी ने जायजा लिया। शनिवार को क्षेत्र के मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी के डीआईजी अभिषेक पाठक (भा.पु.से.) 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कि भारत-नेपाल सीमा चेक पोस्ट रूपईडीहा पर स्थापित नोवल कोरोना संक्रमण संबंधी चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में मौजूद डाक्टरों की टीम और जवानों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिसमें भारत नेपाल से आने जाने वाले लोगों की स्कैनिंग कराए जाने पर जोर दिया। तथा सीमा पर आम जनमानस से भी बातचीत की जिसमें लोगों को जागरूक रहने व अफवाहो से बचने की सलाह दी। तथा कम से कम घर से बाहर निकलने की बात कही । निरीक्षण के दौरान उप कमांडेंट शैलेश कुमार चौकी प्रभारी रूपईडीहा धर्मेंद्र सिंह भी साथ रहे । अंत में डीआईजी पाठक ने 22 मार्च 2020 रविवार को प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील जनता कर्फ्यू को अमल में लाने के लिए लोगों से निवेदन किया।

No comments:
Post a Comment