Sunday, April 12, 2020

वर्तमान समय में नहीं मिलता है डायल 112 पर फोन

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। प्रदेश सरकार की डायल 112  वर्तमान लॉक डाउन समय में जनता को अपनी सुविधा सुचारू रूप से नहीं दे पा रही है इस पर फोन मिलाने पर नहीं मिलती है कॉल और जब कोई व्यक्ति ए डी जी 112 व्हाट्सएप पर मैसेज करता है तो उधर से कार्यवाही करने का आश्वासन तो मिलता है मगर कोई कार्यवाही धरातल पर नहीं आती है यहाँ तक इवेंट नम्बर भी दिया जाता है मगर इवेंट मौका स्थल पर नहीं पहुँचती है वर्तमान समय में इस सुविधा का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है अब लोग परेशान हैं कि शिकायत कहाँ पर दर्ज करवाये यहाँ तक की राष्ट्रीय कंज्यूमर सेंटर का जो टूल फ्री नंबर दिया गया है उस पर भी कॉल नहीं जाती है इससे लोग काफी परेशान हैं ज्ञात हो कि वर्तमान समय में पूरे देश में कोरोना वायरस बीमारी को लेकर लॉक डाउन चल रहा है लोग अपने घरों में शासन प्रसासन के निर्देश पर बैठे हुए हैं सबका कारोबार बंद है मगर प्रसासन जिन लोगों को खाद सामग्री आदि बेचने की परमिशन दी है वह ओवर रेटिंग और कालाबाज़ारी कर रहे हैं इन जैसे मामलों की शिकायत के लिए सरकार ने राष्ट्रीय कंज्यूमर सेंटर का टूल फ्री नम्बर जारी किया था कि इस पर इस तरह की ओवर रेटिंग और कालाबाज़ारी की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है साथ डायल 112 पर भी लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं मगर इन दोनों नम्बरों पर कॉल करने पर कॉल नहीं मिलती है एक समाजसेवी रेहान अहमद के मुताबिक उनके मोहल्ला पुरानी बाजार में कुछ परचून,पान, आदि के दुकानदार ओवर रेटिंग और सामानों की कालाबाज़ारी कर रहे हैं राशन आदि तय मूल्य से अधिक पर बेचा जा रहा है और इन दुकानों को खोलने की परमिशन स्थानीय प्रशासन ने दी भी नहीं है मगर मोहल्ले के दुकानदार अपनी दुकान चुपके से खोल कर अधिक मूल्य पर सामान की बिक्री कर रहे हैं और अगर दुकान नहीं खोलते हैं तो घर के अंदर से सामानों की बिक्री करते हैं और मुंह माँगा पैसा वसूल कर रहे हैं राशन आदि के साथ में प्रतिबंधित पान मसाला, पान, बीड़ी,सिगरेट,तंबाकू की ओवर रेटिंग जमकर कर रहे हैं मुंह मांगी कीमत पर इस वस्तुओं की बिक्री की जा रही है उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए 2 दिन तक उक्त दोनों नम्बर पर कॉल करता रहा मगर फोन नहीं मिला तब उन्होंने ए डी जी 112 पर व्हाट्सएप कर शिकायत दर्ज कराई वहां से मैसेज भेजा गया और इवेंट नम्बर और मोबाइल नंबर तक दिया गया मगर मौके पर कोई भी इवेंट कार्यवाही करने हेतु नहीं पहुँची।

No comments:

Post a Comment