Tuesday, April 21, 2020

315 बोर तमंचे से दो अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, धमकी देकर फरार

गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। तहसील कलीनगर में आज दिन रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
कलीनगर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र उदईलाल अपने खेत पर ट्रैक्टर लेकर खड़े थे।और कंपाइन उनके खेत पर गेहूं काट रही थी।तभी अचानक दो अज्ञात व्यक्तियों के सहित कलीनगर निवासी धर्मेंद्र पुत्र हरप्रसाद वहां अपनी मोटरसाइकिल जिसका नंबर यूपी 26B0857 लेकर आया और अपने साथ लाए 315 बोर के तमंचे से सर्वेश कुमार पुत्र उदईलाल पर हमला कर दिया।लेकिन वह बच गए उसके बाद उसने उनको मारा व पीटा एवं जान से मारने की धमकी देकर अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर हमलावरों के साथ भाग गया।सर्वेश कुमार ने थाना माधोटांडा में प्रार्थना पत्र भी दिया है लेकिन अपराधी अभी भी फरार हैं।

No comments:

Post a Comment