ब्रहमपाल सिंह यादव (NNi Coverage ब्युरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां में साधन सहकारी समिति पर बुधवार को सरकारी गेहूं क्रय केंद्र खोल दिया गया है केंद्र पर अभी बारदाना काटे बाँट एवं लेवर सहित अन्य कोई तौल करने के साधन उपलब्ध नही है क्रय केंद्र खुलने के पहले दिन कोई गेहूँ लेकर कास्तकार नही पहुचे क्षेत्र के गांव बासखेड़ा व पिपरिया संतोष में भी केंद्रों की मंजूरी हुई है जबकि दोनों गांवों में अभी बैनर तक नही लगाए गये है क्षेत्र के ये तीनो क्रय केंद्र जमुनियां पीसीयू व बासखेड़ा पीसीएफ एवं पिपरिया संतोष यूपीएसएस के द्वारा संचालित है सरकार ने पंद्रह अप्रैल को क्रय केंद्र लगाने के आदेश जारी कर दिये थे जिसको लेकर क्षेत्र के ज्यादातर केंद्र प्रभारियों ने अभी क्रय केंद्र नही खोले है जबकि किसानों ने बड़े पैमाने पर अपनी गेहू की फसल को कटाना शुरू कर दिया। साधन सहकारी समिति जमुनियां प्रभारी सचिव बाबूराम वर्मा ने बताया कि किसानों के गेहूँ की तौल बारदाना मिलने पर शुरू कर दी जायेगी किसी कास्तकार को दिक्कत नही होने दी जाएगी।


No comments:
Post a Comment