सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कुशीनगर, उ0प्र0। दुदही कुशीनगर थाना विशुनपुरा आपको बताते चलें कि वर्तमान समय में देश लॉक डाउन की स्थिति से गुजर रहा है। जिसके कारण हर व्यक्ति अपने अपने व्यवसाय कल कारखानों को बंद कर घर में रहने को विवश है। फिर भी बैंक जनता की आवश्यकता ओं को ध्यान में रखते हुए सेवा प्रदान कर रहे हैं। और साथ ही पुलिस जनता से लॉक डाउन के अनुपालन व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजार दुदही में बैंकों के खुलने के उपरांत स्थानीय थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार दुबे कांस्टेबल मुलायम यादव व कांस्टेबल रवीश कुमार के साथ समस्त बैंकों की सुरक्षा प्रबंध की जांच करते हुए बैंकों पर उपस्थित उपभोक्ताओं से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि अति आवश्यक होने पर ही अपने घर से बाहर निकले जिससे आपके साथ का आपका परिवार भी सुरक्षित रह सके।

No comments:
Post a Comment