Friday, April 3, 2020

बाहर से आये हुए मजदूरों का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच तहसील पयागपुर के अंतर्गत विकासखंड विशेश्वरगंज ग्राम पंचायत बभन पुरवा बाहर से आए हुए लोगों को ग्राम प्रधान अनूप शुक्ला ने बाहर से आए हुए मजदूर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनपुरवा मैं रह रहे लोगों को खाद्यान्न व भोजन व्यवस्था कराते हुए ग्राम पंचायत में रहने वाले लोगों को घरों से बाहर ना निकलने व सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील करते हुए लोगों को मास्क व सैनिटाइजर तथा खाद्यान्न सामग्री बांटकर कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक किया। तथा 14 दिन रहने के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनपुरवा को शेल्टर होम बनाया गया। शेल्टर होम जांच करने के लिए सीएचसी पहुंच कट्टा के रिस्पांस टीम द्वारा बाहर से आए हुए लोगों की जांच करने के लिए टीम भी पहुंची टीम से बातचीत किया गया उन्होंने बताया कि यह लोग अभी 14 दिन तक इसी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रहेंगे तथा इन लोगों को जांच करके दवा दे दिया गया है 14 दिन तक यह लोग पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्कूल में ठहरे ंगे इनका खाना पीना रहना सब कुछ प्रधान द्वारा मौजूद कराया गया है तत्पश्चात अगर इन लोगों को ऐसी कोई दिक्कत आती है तो इन लोगों को जिला लेवल भेजा जाएगा वहां पर इनकी जांच की जाएगी। डॉ धीरेंद्र नाथ तिवारी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, तारा पांडे स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, शकील सिद्धकी बीसीपीएम, अरविंद शुक्ला फार्मासिस्ट, कांति शुक्ला आशा संगिनी, बबीता शुक्ला आशा, सावित्री देवी आशा व ग्राम प्रधान नेथिया अनूप शुक्ला रहे।

No comments:

Post a Comment