Sunday, April 12, 2020

लाकडाउन में खाद्यान्न व मास्क पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। लॉकडाउन के बीच एक कहावत बड़ी तेजी से चरितार्थ होती दिखाई पड़ रही है कहा गया है *जिसका कोई नही उसका तो खुदा है यारों/* और ये कहावत उन जरूरतमंदों पर चरितार्थ हो रही है जो हकीकत में भूख की पीड़ा से परेशान होते हैं/ और उनकी सुनने वाला कोई नही होता/लाकडाउन के बाद सबसे अधिक उन लोगों की बढ़ी जिनके पास ना तो घर है ना जमीन है और ना ही दो वक्त की रोटी कमाने का कोई जरिया/ लिहाजा ऐसे लोग खानाबदोशों की जिंदगी जीते हैं और अपना और अपने परिजनों का पेट पालने के लिए भीख मांग कर जिंदगी गुजर बसर करते हैं/लाकडाउन के बाद से जिला प्रशासन लगातार उन जरूरतमंदों तक जरूरत की हर वस्तुओं को पहुंचा रहा है जो रोजमर्रा की चीजों से जुड़ी हुई होती है/ उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर लगातार जिला प्रशासन के अधिकारी हर गली हर मोहल्ले में जाकर भूखे जरूरतमंदों की तलाश कर उन तक भोजन के पैकेट के साथ-साथ खाद्यान्न की सामग्री भी पहुंचा रहे हैं ताकि वह जरूरत पड़ने पर खुद अपने हाथों से बना कर खा सकें/ कुछ ऐसा ही नजारा आज 18 में दिन देखने को मिला जहां पर गाजी सरकार की मशहूर दरगाह के आसपास रहने वाले तमाम ऐसे खानाबदोश परिवारों को अपर जिलाधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सैकड़ों परिवारों को खाद्यान्न का पैकेट वितरण किया/ सबसे बड़ी बात देखने को यह मिली की जिस दरगाह की वजह से तमाम लोग करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करते हैं वह लोग ऐसे मौके पर उन जरूरतमंदों के सामने से नदारद दिखे / खानाबदोश परिवारों को खाद्यान्न के साथ-साथ जन शिक्षण संस्थान की तरफ से थ्री लेयर मास्क भी वितरित किया गया / प्रशासन की तरफ से खाद्यान्न का पैकेट पाने के बाद तमाम जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान दिखी/ खानाबदोश परिवार के लोगों ने खाद्यान्न वितरण करने गए तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों की भूरी भूरी प्रशंसा करने के साथ-साथ उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

No comments:

Post a Comment