शहबान शाह (NNI Coverage संवाददाता)
मुंबई / महाराष्ट्र। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। उनकी उम्र 67 वर्षीय थी। अभिनेता को खराब स्वास्थ्य के चलते कल रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था और 11 महीने और 11 दिनों तक न्यूयॉर्क में इलाज करने के बाद वापस लौटे थे। वहां उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर थी। उस दौरान उनके बेटे रणबीर न्यूयॉर्क की नियमित यात्रा करते रहे।
कुछ समय पहले अपने इलाज के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा था कि मैं काम करने के लिए बहुत फ्रेश और तैयार हूं। मैं कैमरे का सामना करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अभिनय भूल नहीं गया हूं। जब मैं उपचार से गुजर रहा था तो मैंने नीतू से कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं नए खून के साथ अभिनय करना नहीं भूलूंगा। जब ऋषि न्यूयॉर्क में थे उस दौरान प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर, आमिर खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा सहित कई सेलिब्रेटी उनसे मिलने गए थे। ऋषि कपूर आखिरी बार फिल्म 'द बॉडी' में इमरान हाशमी के साथ नजर आये हैं। ऋषि कपूर अभिनेत्री जूही चावला के साथ बड़े पर्दे पर फिल्म 'शर्माजी नमकीन' में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक हितेश भाटिया हैं।

No comments:
Post a Comment