Wednesday, April 15, 2020

ट्रैक्टरों की चोरियां थमने का नाम नही ले रहीं, किसान परेशान

सनोज गुप्ता (NNi Coverage जिलासंवाददाता) 
कुशीनगर, उ0प्र0। जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र में आए दिन ट्रैक्टर की चोरी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, बरवापट्टी,सेवरही, तरयासुजान इन थाना के अंतर्गत कई लोगों की 6 से 7 महीने से ट्रैक्टर चोरी का सिलसिला जारी है यह बिहार के सटे हुए इलाका है आए दिन ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चोरी होती आ रही है शासन-प्रशासन सिर्फ एफ आई आर दर्ज करके ठंडे बस्ते में रख दे रही है, गाड़ी स्वामी अपनी गाड़ी के लिए परेशान हैं प्रशासन की तरफ से कोई मदद मिलने की संभावना नहीं दिख रही है और ना ही प्रशासन उन चोरी हुई गाड़ियों का खोजबीन कर उन स्वामियों को उपलब्ध नहीं करा पा रही है इसके चलते गाड़ी स्वामी लोग परेशान हैं कुछ वाहन स्वामियों द्वारा नामजद FIR कराने पर भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई ना ही सही ढंग से तब्दीस कर पाई, जब हमारे संवददाता आनन्द कुमार गुप्त ने कुछ गाड़ी स्वामियों से बात की तो उन्होंने गाड़ी बिहार नौतन में आज 5 दिन पहले पूर्व वहां के थाना के द्वारा पकड़ी गई है पर यू पी प्रशासन अभी तक उस गाड़ी को लाने का थोड़ा भी कोशिश नहीं कर रही है जिसके चलते गाड़ी स्वामी उमेश प्रसाद व अन्य अन्य थाने में FIR कर वाहन स्वामी परेशान है,और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ रख टालमटोल कर रही है।

No comments:

Post a Comment