Sunday, April 26, 2020

रमज़ान में अल्लाह अपने बन्दों की दुआ विशेष तौर पर कबूल करता है

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। साल भर में जो 1 महीना रमज़ान का आता है यह अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त को बहुत पसन्द हैं इस महीने में रोजेदारों की दुआ को अल्लाह जरूर कबूल करते हैं और एक के बदले 70 नेकी उस बन्दे के नामे आमाल में लिख देते हैं उक्त बातें नानपारा अंजुमन इस्लामिया के पूर्व अध्यक्ष और तहसीलदार मस्जिद नानपारा के अध्यक्ष हाजी लियाक़त अली ने कही उन्होंने कहा कि पूरे साल में यह रमज़ान का एक महीना अल्लाह को बहुत ही ज्यादा पसंद हैं और रोजेदारों के मुंह से आने वाली महक को अल्लाह बहुत पसंद करते हैं इस महीने में जो भी नेकी का काम बंदा अपने रब को राज़ी करने के लिए करता है तो अल्लाह एक नेकी के बदले 70 नेकी उसके नामे आमाल में लिख देता है सबकुछ मौजूद होते हुए सिर्फ अल्लाह को राज़ी करने के लिए बंदा कुछ भी नहीं खाता है इस पर अल्लाह ताला बहुत खुश होते हैं रमज़ान करीम का वजीफा क़ुरआने करीम की तिलावत है रमजान में रोजेदार पांचों टाइम नमाज़ का एहतिमाम करें नफिल नमाज़ों का एहतिमाम करें तहज्जुद,तारविही, पढ़ें और जितना ज्यादा हो पाए उतना कुरान की तिलावत करें तस्बीह पढ़े और खूब नेकी का काम करें अल्लाह का जिक्र करें जब रोज़ेदार दस्तरखान पर अफ्तार लगाकर बैठता है और अज़ान का इन्तिज़ार करता है तो अल्लाह ताला बहुत खुश होता है और फरिश्तों से कहता है कि तुम सब गवाह रहना मैंने इसकी मगफिरत कर दी है अल्लाह ताला रमजान के महीने में विशेष रूप से दुआ को कबूल करते हैं और गलती होने पर एक गलती पर एक ही गुनाह लिखा जाता है मगर नेकी करने पर एक सत्तर लिखा जाता है और रोज़ेदारों को ईनाम के रूप में अल्लाह ताला ईद का पर्व देते हैं रमजान में सभी मुसलमान खुब नेकी के काम करें जरुरत मंद लोगों की मदद करें और इफ्तार पार्टी जैसे आयोजन करके दिखावा से बचे ज्यादा तर यही कोशिश करें कि अफ्तार अपने परिवार के साथ में ही करें इन्होंने कहा कि इस बार दुनिया के कई मुल्कों के साथ ही हिन्दुस्तान में जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस फैला हुआ है जिस कारण देश में लॉक डाउन चल रहा है इस कारण मस्जिदों में नमाज़, तरव्ही अदा करने के लिए एहतियातन पाबन्दी लगी हुई है इस लिए सभी मुस्लिम भाई नमाज़ आदि अपने घरों में ही अदा करें और अफ्तार भी अपने ही घर में करें लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करें शोसल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखें और अपनी नमाज़ों में दुनिया के साथ ही मुल्क में फैले कोरोना वायरस को ख़त्म करने के लिए अल्लाह ताला से दुआ करें और इस महीने में अपने पड़ोसियों का खाश ख्याल रखें यह देखते रहें की कहीं ऐसा न होने पाए कि कोई भाई सिर्फ पानी से अफ्तार करे अपने आस पड़ोस के ऐसे लोगों पर विशेष ध्यान रखें और गुप्त रूप से उनकी मदद करें और यह कोशिश करें कि आपका पडोसी भूखा न रहने पाये यह रमजान का महीना हम लोगों को नेकी की राह पर चलने को सिखाता है अगर हम मुसलमान भाई इस रमजान महीने की तरह पुरे 12 महीनो को इसी तरह से गुजारें तो अल्लाह ताला हर तरफ की मुसीबत से और इस तरफ की बीमारी से सबकी हिफाज़त करेंगे ।
(हाजी लियाकत अली, अंजुमन इस्लामिया के पूर्व अध्यक्ष)

No comments:

Post a Comment