सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा तहसील सभागार में दोनों धर्मों के धर्म गुरुओं की एक बैठक जिलाधिकारी शंभू कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा तथा कोतवाल ओम प्रकाश चौहान भी मौजूद रहे। इस मौके पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा की वैश्विक महामारी क्रोना के संक्रमण को लेकर भारत सरकार द्वारा जो 21 दिन का लॉकडाउन किया गया इसमें अभी तक आप लोगों का अच्छा सहयोग रहा है आगे भी सहयोग की उम्मीद है। आप सभी लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करें सोशल डिस्टेंस बना रखें और जो लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं उन्हें हिदायत दें। गली मोहल्लों में पर कुछ लोग दरवाजे पर निकल आते हैं उन्हें भी आप लोग समझाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी सहयोग करेंगे ऐसी उम्मीद है। गौरतलब हो कि तहसील, ब्लॉक अथवा कोतवाली/थाने पर बड़ी अथवा छोटी कोई भी बैठक की जाती है तो उनमें बहुत से नगर के संभ्रांत नागरिक एवं पत्रकार छूट जाते हैं। नानपारा के पत्रकारों में इस बात को लेकर रोष व्याप्त है कि हम पत्रकार नही है, जिम्मेदारों की नज़र में बस 2-3 लोग ही पत्रकार है। जिम्मेदार लोग क्यों हम लोगो को बुलाना मुनासिब नही समझते है।


No comments:
Post a Comment