Thursday, April 23, 2020

बहराइच में मिले आठ कोरोना संक्रमित मरीजों में दो नेपाली शामिल

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्युरो)
बहराइच/उत्तरप्रदेश। देवीपाटन मंडल के बहराइच जिले में भी गुरुवार को आठ कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें एक महिला व एक पुरुष नेपाल के निवासी है। इनके नमूने जांच के लिए लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस भेजे गए थे। सभी की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें छह जिला अस्पताल में भर्ती थे, जबकि शहर की एक महिला को उसके घर पर ही अलगवास में रखा गया था। एक अन्य नेपाली युवक भारत-नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर रुपईडीहा में बनाए गए आश्रय स्थल में रखा गया था।
उन्होंने बताया कि नगर निवासी महिला पिछले दिनों इलाज के सिलसिले में गाजियाबाद गई थी। उसकी त्वरित जांच रिपोर्ट निगेटिव थी। इसके बाद उसे घर पर ही अलगवास में रखा गया था। दोबारा जांच रिपोर्ट भेजे जाने पर वह कोरोना संक्रमित पाई गई। रुपईडीहा में बने आश्रय स्थल में रखे गए तीन नेपाली युवकों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। बहराइच के जिलाधिकारी शंभू कुमार ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को लेबल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments:

Post a Comment