गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। थाना माधोटांडा क्षेत्र की तहसील कलीनगर के वार्ड नंबर आठ मे रहने वाले एक परिवार के चार व्यक्तियों की खिचड़ी खा कर हालात खराब हो गई।
घटना दिन शनिवार रात्रि आठ बजे की है।मामले की जानकारी लगने पर पता चला कि खिचड़ी में छिपकली पाई गई जिसको देखकर परिवार में भय हो गया।परिवार में मुखिया राकेश कुशवाहा पुत्र राम भरोसे कुशवाहा उम्र चालीस वर्ष के अलावा उनकी पुत्री प्रांजली उम्र चौदह वर्ष अनिकेत उम्र बारह वर्ष गणेश उम्र आठ वर्ष सहित कुल चार लोगों ने यह खिचड़ी खाई थी।छिपकली देखकर घबराए परिवार के मुखिया राकेश के द्वारा तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया।एंबुलेंस सभी सदस्यों को लेकर सीएससी पूरनपुर लेकर गई जहां सरकारी अस्पताल मे उनको दवाई देकर घर वापस भेज दिया गया है अब सभी लोगों की हालत सामान्य है।

No comments:
Post a Comment