ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्युरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी / पीलीभीत। कोरोना वायरस से देश मे लॉक डाउन के चलते अधिकांश लोग अपने अपने घरों में कैद है लेकिन वन्यजीवों का जंगल से बाहर निकलने का शिलशिला जारी है जिससे लोगो के लिए लगातार खतरा बना हुआ है खतरनाक वन्यजीव लोगो को अपना शिकार बना लेते हैं कभी कभी उनको अपनी जान भी गवानी पड़ जाती है।
तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव सपहा में मंगलवार सुबह जंगल से बाहर तीन चार किलोमीटर गांव की ओर एक पांड़ा नामक वन्यजीव निकल आया जैसे ही कुत्तो की नजर उप पर गई कुत्ते उस पर हमलावर हो गये वन्यजीव अपनी जान बचाने के लिए काफी देर तक खेतो में दौड़ता रहा लेकिन कुत्तो ने उसका पीछा नही छोड़ा कुछ देर बाद वह बुरी तरह से घायल होकर गांव की ओर भागता हुआ पहुचा गांव के कुलदीप सिंह उर्फ बिट्टू ने अपने साथियों की मदद से घायल वन्यजीव को कुत्तो से छुटाया वन विभाग एवं सामाजिक वानिकी घटना की सूचना दी गई लेटलतीफ सामाजिक वानिकी की ओर से अजमेर सिंह यादव सेक्शन अधिकारी कलीनगर,हर्षित मिश्रा वन रंक्षक व रामप्रसाद वाचर ने घटना स्थल पहुच कर शब कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सेक्शन अधिकारी अजमेर सिंह यादव ने बताया कि जंगल से बाहर गांव की ओर एक पांड़ा निकल आया आवारा कुत्तों ने हमलाकर घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई पोस्टमार्टम कराया गया हैं।
नोट-गांव सपहा में वन्यजीव के शब को कब्जे में लेते दाएं हर्षित मिश्रा वन रंक्षक, व बाएं रामप्रसाद वाचर सामाजिक वानिकी।

No comments:
Post a Comment