गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। थाना माधोटांडा क्षेत्र की तहसील कलीनगर मे रविवार को भारत सरकार द्वारा वर्तमान में चल रहे कोरेना संक्रमण के बचाव हेतु लाकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह क्षेत्र में घूम रहे ग्रामीणों को पकड कर कलीनगर चौकी इंचार्ज बालक राम ने अपने समस्त स्टाफ सहित विभिन्न धाराओं में लोगों पर कार्यवाही की ।जिसमे कलीनगर के मुकेश कुमार, पुततन, लालताप्रसाद, अकरम, शुभम पान्डेय पुत्र भुवनेश पान्डेय, कामरान तथा प्रमोद ग्राम सुआबोझ, वीरसहाय ग्राम भैरवकला, रामदीन ग्राम मल्लपुर खजुरिया, अनवर ग्राम मुस्तफाबाद है तथा 10 से 12 लोग अज्ञात हैं। कलीनगर चौकी इंचार्ज द्वारा बताया गया की यह लोग तहसील में लाकडाउन के बावजूद घूम रहे थे।जिसके तहत इन लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।तथा उन्होंने कहा की भारत सरकार ने जो इस महामारी में लाकडाउन का आदेश किया है उसका सभी क्षेत्रवासी घर पर बैठकर पालन करें तथा सड़कों पर ना घूमें इस बात की उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से अपील की है।


No comments:
Post a Comment