Tuesday, April 21, 2020

न्यूज चैनल हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को खत्म कर रहे : रिखम सोनी

श्रीमती आर लक्ष्मी (NNi Coverage भारत ब्युरो)
नई दिल्ली/भारत। फिल्म डायरेक्टर रिखम सोनी सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि टेलीविजन पर न्यूज चैनल झूठी खबरें चलाकर हिंदू मुस्लिम भाईचारे को खत्म कर रहे हैं। इन चैनलों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने NNI Coverage के माध्यम से सभी से टीवी बंद कर यूट्यूब न्यूज चैनलों की खबरें मोबाइल पर ही देखने को कहा। रिखम सोनी ने बताया कि कोरोना वायरस को भगाने का संकल्प लिया गया था लेकिन अब एक गुट देश‌ को बर्बाद करने की और चल पड़ा है। ऐसे गुट को रोकना होगा और यह तब संभव होगा जब हम मुस्लिम हिंदू एक साथ कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए आगे आयेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कोरोना वायरस को भूलकर देश‌ से जमातियों को भगाने का जो कुचक्र रच रहे हैं वो भविष्य के लिए ठीक नहीं है। कोरोना वायरस सिर्फ जमातियों में नहीं बल्कि सभी धर्म के कुछ लोगों में है। इसका प्रमाण यह है कि अब तक जितनी भी मौत हुई हैं उनमें हिंदू मुस्लिम सिख तीनों ही धर्म के लोग हैं। इसलिए किसी एक धर्म को निशाना बनाया जाना ग़लत है। उन्होंने साफ कहा कि हम हिन्दू मुस्लिमों को आपस में बांटने वाले जमाती प्रकरण छोड़कर घरों में पैक हो जायें नहीं तो इस बीमारी से कोई नहीं बचेगा। अब राजनीति नहीं होनी चाहिए सिर्फ और सिर्फ कोरोना  वायरस को खत्म करने के लिए हम सभी को दलगत की राजनीति छोड़कर एकजुट होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment