Monday, April 13, 2020

कोरोना से बचने के लिए जनपद के सभी बार्डर सील किये गए

सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कुशीनगर, उ0प्र0। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव हेतु जनपद कुशीनगर में सभी तरफ के बार्डर को सील कर पर्याप्त पुलिस बल लगाये जाने के संबन्ध में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री विनोद कुमार मिश्र ने जनपद वासियों से अपील की है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने बताया की जनपद को सुरक्षित रखने के लिए जनपद की सारी सीमाएं पर्याप्त पुलिस के साथ सिल कर दिया गया है। खास अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल और जनपदीय सीमा महराजगंज को पूरी सतर्कता और पुलिस बल से सिल किया गया है  पुलिस अधीक्षक ने जनपद वासियों से अपील की कि आप लोग जनपदीय सीमा से कहीं बाहर ना जाए और ना ही किसी बाहरी लोगों को अपने यहां बुलाए अगर आपके गांव मुहल्ले या आस पास को संदिध दिखाई दे तो सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया के द्वारा दिए गए कंट्रोल रूम को सूचित कर पुलिस और प्रशासन का सहयोग करे।

No comments:

Post a Comment