Friday, April 24, 2020

क्वॉरेंटाइन सेंटर आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण तहसीलदार ने किया

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल कस्बा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बसहिया पाते तहसील कैसरगंज के क्वॉरेंटाइन सेंटर आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण तहसीलदार शिवकुमार एवं नायब तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला एवं राजस्व निरीक्षक हरगोविंद तथा क्षेत्रीय लेखपाल राम किशुन सरोज द्वारा किया गया निरीक्षण, निरीक्षण में सोशल डिस्टेंसिंग का  पालन करते हुए क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती लोगों को खाना खिलाया जा रहा था साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है इस मौके पर क्वॉरेंटाइन सेंटर में पुलिस विभाग के सुरक्षा कर्मी कांस्टेबल उमाशंकर एवं सत्यम गुप्ता तथा प्रधान प्रतिनिधि ओम चंद वर्मा भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment