Sunday, April 26, 2020

गाजी फाउंडेशन द्वारा घर घर जाकर गरीबों को रोजा अफ्तार का सामान दिया

सुजीत कुमार सिंह (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो) 
अयोध्या मण्डल/अंबेडकरनगर, उ0प्र0। कोरोना को लेकर चल रहे लाकडाउन में गरीबो मजलूमों को सहारे की बहुत आवश्यकता है ये तो सभी जानते हैं। गरीबों और बेसहारा लोगों के बारे में हमेशा सोचने वाले और हर समाज के व्यक्तियों की मदद करने वाले गाजी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी बड़े भाई मुराद अली ने रमजान के मुबारक महिंने को देखते हुवे जरुरतमंदो को गाजी फाउंडेशन द्वारा घर घर जा के रोज़ा अफ्तार का सारा सामान और खाने पिने का भी सारा सामान दिया जायेगा, और अभी तक गाजी फाउंडेशन द्वारा एक हजार पैकेट जरूरतमंदों को बाटा गया है,, साथ में मौजूद गाजी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शाह मोहम्मद उर्फ़ छोटे फाउंडेशन के सदस्य ,सरफराज खान,शाहरुख़ खान गुड्डु खान ,खुर्शीद खान, जावेद राईन सोनू राईन, अख्तर अंसारी शक़ील, वाहिद खान लड्डन कुरैशी, विवेक आदि लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment