ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्युरो U P वेस्ट)
उत्तरप्रदेश प० (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव खासपुर में शुक्रवार को शासन के आदेशों के द्वारा मनरेगा से होरीलाल के खेत से पचपेड़ा तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य शुरू कराया गया सुबह दस बजे के करीब मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे तभी अचानक डीएम बैभव श्रीवास्तव अपने सरकारी काफ़िले के साथ मौके पर निरीक्षण करने पहुच गये डीएम ने मैजूद मजदूरों से कोरोना वायरस के चलते मास्क लगाकर कार्य करने को कहा एवं सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए 6 फिट की शारिरीक दूरी बनाकर रखने पर विशेष जोर दिया बाद में डीएम ने गांव पिपरिया संतोष माधोटांडा में चल रहा मनरेगा श्रमिकों के द्वारा तालाब पर मिट्टी कर का भी निरीक्षण किया एवं माधोटांडा में ड्रोन कैमरा के द्वारा व्यवस्था परखी इस दौरान खासपुर ग्राम प्रधान मुन्नालाल रोजगार सेवक जगदीश कुमार पिपरिया संतोष ग्राम प्रधान पति रामकुमार रोजगार सेवक मुरारी लाल माधोटांडा प्रधानपति राममूर्ति सिंह सचिव रामकिशोर सहित मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment