Monday, April 6, 2020

भाजपा कार्यकर्ता गरीब व भूखों की मदद के लिए आगे बढ़े

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्युरो)
कानपुर, उ0प्र0। भारतीय जनता पार्टी कानपुर मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक कुमार रावत जी के निर्देशानुसार आज सांसद प्रतिनिधि रवि बाजपेयी जी के द्वारा व चौबेपुर वरिष्ठ भाजपा नेता भार्गवी नारायण पांडेय , किसान मोर्चा जिला मंत्री तनु पांडेय , चौबेपुर थाना पुलिस से मुरलीधर पांडेय सब  इंस्पेक्टर , भाजपा मंडल अध्यक्ष चौबेपुर अमिताभ त्रिपाठी अंजय दुबे , शानू विवेक मिश्रा , उत्तम शुक्ला ,  आदि लोगों ने चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौबेपुर शिवली बॉर्डर के पास बसेबाचीपुर गांव में झुग्गी झोपड़ी में गरीब असाहाय मजदूर लोगों को राशन व  भोजन वितरण किया गया  चौबेपुर थाना क्षेत्र से लगभग 25 किलोमीटर दूर होने के कारण वहां कोई भी नहीं पहुंचता है आज वहां पर मिश्रिख लोकसभा सांसद प्रतिनिधि रवि बाजपेयी व वरिष्ठ भाजपा नेता भार्गवी नारायण पांडेय पहुंचे और गरीब लोगों की मदद की।

No comments:

Post a Comment