Monday, April 6, 2020

भूखों का पेट काट रहे कोटेदार, ग्रामीणो ने किया जमकर हंगामा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्युरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। कोरोना वायरस को लेकर देश मे महामारी मची हुई है लॉक डाउन के चलते लोग घरों में कैद है जिससे गरीब मजदूरों के खाना खाने के लाले पड़े हैं सरकार ने बड़े पैमाने पर गरीब मजदूरों बेसहारा लोगो को मुफ्त में खाद्यान सामग्री सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर उपलब्ध कराने का कार्य किया लेकिन कुछ सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर कार्ड धारकों को उनकी कोटेदारों की मनमानी के चलते दो से तीन किलो राशन कम दिया जाता है तहसील कलीनगर थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव खासपुर में शुक्रवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर खाद्यान वितरण किया जा रहा था गांव के ही जितेंद्र ने कोटेदार के यहा से राशन ले जा कर तोला तभी राशन एक किलो कम हुआ इसकी जानकारी अन्य कार्डधारकों को मिली उन लोगो ने भी अपना अपना राशन चेक कराया तब किसी का एक किलो किसी का दो किलो कम निकला मामला गांव में आग की तरह फैल गया गांव के ही एक ने एक सौ बारह पर कोटेदार की शिकायत कर दी कुछ देर बाद एक सौ बारह डायल मौके पर पहुच गई जब जानकारी जुटाई मामला सही पाया गया प्रकरण पुलिस विभाग से संबंधित न होने के कारण 112 डायल के कर्मचारियों ने सप्लाई विभाग को फोन के द्वारा पूरी घटना से अवगत कराया कोटेदार सिकायतकर्ता से घटतौली का राशन वापस करने को भी कह रहे थे लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि गांव के अस्सी फीसदी कार्ड धारक कोटेदार पर राशन कम देने का आरोप लगाने लगे जिस पर ग्रामीणों ने एक प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी कलीनगर के नाम लिख कर लगभग सौ ग्रामीणो के हस्ताक्षर सहित दिया है मामले को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार अपने सहयोगी विनोद के साथ सुबह गांव खासपुर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुच गए उनके गांव पहुचने की सूचना मिलते ही दर्जनों शिकायतकर्ताओ की भीड़ लग गई मैजूदा शिकायतकर्ता   पूर्ति निरीक्षक को कोटेदार के घर पर बैठे देख समझ बैठे की कोटेदार से मिल गए हैं इस पर ग्रामीण काफी भड़क गये जिस पर पूर्ति निरीक्षक ने जमुनियां पुलिस को फ़ोन कर बुला लिया पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया बाद में एक एक कर लगभग दो दर्जन के करीब कार्ड धारकों एवं शिकायतकर्ताओं के ब्यान पूर्ति निरीक्षक के द्वारा लिखित में दर्ज किये गए सभी ने कोटेदार पर एक से दो किलो घटतौली करने का आरोप लगाकर ब्यान दिये हैं कोटेदार के खिलाफ कोकिला देवी मुन्नी देवी माया देवी मूलचंद नेकपाल बसंती देवी सियाराम बच्चों देवी सुंदरलाल प्रेमपाल रामभरोसे लाल  रामकृष्ण लालाराम लक्ष्मी देवी पुष्पा देवी सहित गांव के आधे से अधिक की संख्या में लोग घटतौली की बात कहते नजर आ रहे थे। 

जितेंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर गल्ला लेने गये कोटेदार ने एक किलो गल्ला कम दिया सिकायत की तब कोटेदार ने कह दिया कि सबका एक किलो गल्ला सरकार कम देती है आप को जो करना हो कर लो जाकर मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते हो। सुन्दर लाल वर्मा ने बताया कि कोटेदार प्रीति राशनकार्ड पर डेढ़ किलो गल्ला कम देते हैं सिकायत की गई है मौके पर विभाग के अधिकारी पहुचे है मेरे ब्यान दर्ज किये गए कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। कलीनगर पूर्तिनिरिक्षक अनिल कुमार के सहयोगी बिनोद कुमार ने बताया कि सूचना पर खासपुर गांव पहुचे सिकायतकर्ताओ की समस्या सुन उनके ब्यान दर्ज कर लिए है लोगो आधार पर अनियमितता पाई गई रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

No comments:

Post a Comment