Wednesday, April 22, 2020

आपदा में शिक्षामित्रों को मिले जून का मानदेय : अनवारूल रहमान खान

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। वैश्विक आपदा  कोविड 19  में शिक्षामित्र सरकार के आदेशों का पालन कर रहे हैं शिक्षामित्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 दिन का मानदेय भी दे चुके हैं शिक्षामित्रों की मांग है कि  उन्हें जून का भी मानदेय मुहैया कराया जाए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला प्रवक्ता  अनवारुल रहमान खान ने एक मांग पत्र  मुख्यमंत्री महोदय  को जिला अधिकारी  तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मांग की है मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा गया है कि शिक्षामित्र 20 वर्षों से ग्रामीण अंचलों में गरीब परिवारों के बच्चों का शिक्षण कार्यों के अलावा सरकारी कार्यों में पूर्ण निष्ठा से कार्य करते आ रहे हैं वैश्विक महामारी में भी प्रदेश के समस्त शिक्षा मित्र सरकार के साथ खड़े हैं शिक्षामित्रों का 11 माह तक का ₹10000 प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है जून में शिक्षामित्रों को मानदेय नहीं प्राप्त होता है वर्तमान में उनके लिए सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना कठिन हो रहा है शिक्षामित्र और उनके परिजनों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 2020 के तहत आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाया जाए इसी तरह अन्य तमाम मांग करते हुए जून माह का भी मानदेय दिया जाए।

No comments:

Post a Comment