सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कुशीनगर (उ0प्र0)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के राउतपर के ग्राम प्रधान महेंद्र शर्मा पर्यवेक्षक पीयुष द्विवेदी व ग्राम सेवक सत्यम नारायण चौबे ने राशन वितरण की नुरुल निशा राशन वितरण प्राधिनिधि अब्दुल बफर व ग्रामसेवक और टी0ए0 राजेश राय के मौजूदगी में राशन का वितरण कराया, और कहा कि लाकडाउन के दौरान सरकार गरीबो को मुफ्त राशन मुहैया की है जिससे कोई भी भूखा न रहे। शासन के फरमान के अनुसार पात्रों को उनका वाजिब हक मिले, और कोई राशन पाने से वंचित न रहे, इसलिए अपनी मौजूदगी में राशन का वितरण कराया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि लाकडाउन के दौरान किसी के घर राशन की कमी नही आने दी जाएगी, ग्राम सभा के समस्त परिवारों का ख्याल रखा जा रहा है कि कोई परिवार भूखा न रहे। इसके लिए ग्राम पंचायत सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी हैं कि अपने अपने वार्ड के समस्त परिवार की जानकारी रखे और किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल सूचित करें, हर सम्भव सहायता किया जाएगा। उन्होंने ग्राम सभा के सम्मानित नागरिकों, बुद्धि जीवियों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से गरीबो की मदद करने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment